Move to Jagran APP

बिना मूल्यांकन की 41 हजार कॉपियों ने बढ़ाई धड़कनें

??????? ??? ?? ??? ???? ?? ???????? ??? ????? ??????? ?? ????????? ????? ????? ???? ??? ? ??? ??? 25 ????? ?? ?? ???? ????? ???? ???? ?? ?????? ????????? ??? ??? ??? ?????? ?? 343195 ??????? ?? ??????? 302090 ???? ????? ?? ??? ??? ?? ?? ?? ??? ??? ??????? ?? ?????? ????????? ?? ??? ?????? ?????

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 07:59 PM (IST)
बिना मूल्यांकन की 41 हजार कॉपियों ने बढ़ाई धड़कनें
बिना मूल्यांकन की 41 हजार कॉपियों ने बढ़ाई धड़कनें

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शुरुआती दौर के बाद होली पर प्रभावित रहा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन कार्य विलंब होता नजर आ रहा है। 25 मार्च तक सौ फीसद कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। ऐसे में शनिवार तक 343195 कॉपियों के सापेक्ष 302090 कॉपी जांची जा सकी है। आज और कल में बची कॉपियों को जांचना परीक्षकों के लिए चुनौती होगी। सबसे ज्यादा कॉपी हाईस्कूल में विज्ञान और अंग्रेजी विषय में है। लक्ष्य से पीछे चल रहे अटल बिहारी इंटर कॉलेज ने मूल्यांकन समय बढ़ाया है।

loksabha election banner

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की कॉपियों को जांचने का कार्य जीआइसी सिविल लाइन्स और अटल बिहारी इंटर कॉलेज पर किया जा रहा है। इंटर की कॉपी मोतीनगर जीजीआइसी में जांची जा रही। अटल बिहारी इंटर कॉलेज में शनिवार को 79.78 प्रतिशत कॉपी जांची जा सकी। जीआइसी में 92.78 और अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 92 प्रतिशत कॉपियां मूल्यांकित हो चुकी हैं। 24 और 25 मार्च दिन शेष बचा है। जिसमें बची 41105 कॉपी को जांचा जाना है। यहां सबसे ज्यादा कॉपी अटल बिहारी कॉलेज में विज्ञान और अंग्रेजी विषय की है। परीक्षकों को कुल 23734 कॉपी जांचनी है। जिसे देखते हुए मूल्यांकन कार्य का समय ढाई घंटा बढ़ाया गया है। जीआइसी में 6379 और जीजीआइसी में 10992 कॉपी जांचने को शेष है। परीक्षकों के अनुसार इंटर में सामान्य हिदी, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र, शिक्षा और समाज शास्त्र, भौतिक व जीव विज्ञान विषय की कॉपी जांचने को है। डीआइओएस राकेश कुमार का कहना है कि कॉपियों को हर हाल में 25 मार्च तक जांचने के निर्देश हैं। ऐसा न करने पाने वाले केंद्र को नोटिस जारी करते हुए उप नियंत्रक से जवाब मांगा जाएगा।

एक नजर में कॉपी

हाईस्कूल की कॉपी - 205776

जांची जा चुकी कॉपी - 175663

इंटरमीडिएट की कॉपी - 137419

जांची जा चुकी कॉपी - 126427


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.