यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से महिला की मौत

शुक्लागंज, संवादसूत्र: नगर में तेज बुखार से लड़ रही महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला विगत करीब तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
सीताराम कालोनी निवासिनी संगीता (42) पत्नी अशोक कुमार गुप्ता पिछले करीब तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। परिजन बराबर उनका इलाज घर के पास स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन शनिवार की रात ज्यादा हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत केबाद से उसके दोनों बच्चों शिवम 18 व खुशी 12 का रो-रोकर बुरा हाल है।
