Move to Jagran APP

नगर वासियों के लिए नासूर बनती जा रही जाम की समस्या

संवादसूत्र, सुलतानपुर : नगरवासियों के लिए जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। नगर के प्रमुख

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 10:54 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 10:54 PM (IST)
नगर वासियों के लिए नासूर बनती जा रही जाम की समस्या
नगर वासियों के लिए नासूर बनती जा रही जाम की समस्या

संवादसूत्र, सुलतानपुर : नगरवासियों के लिए जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। नगर के प्रमुख चौराहों पर हर आधे घंटे पर भीषण जाम लगता है। जिससे मजबूरी में लोग गलियों की राह पकड़ रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत स्कूलों की छुट्टी के वक्त होती है। नन्हें-मुन्ने नौनिहालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

prime article banner

यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए लंबे-चौड़े भाषण देने वाले अधिकारी भी लोगों को जाम से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। बात करते हैं गोलाघाट चौराहे की। यहां पर दिनभर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा होता है।

सवारियां बैठाने की होड़ में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। बसअड्डे का आलम यह है कि यहां पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसका प्रमुख कारण पर यहां पर स्थित होटल व रेस्त्रां हैं। नो पार्किंग के बावजूद होटलों के ठीक सामने वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जाम की वजह से लोग अब गलियों की राह पकड़ने लगे हैं।

लालडिग्गी चौराहे की। स्कूल खुलने के बाद इस चौराहे की स्थिति

और भी दुरुह हो गई है। टेंपो चालकों का इस मार्ग पर कब्जा है। सवारियां बैठाने के चक्कर में ठीक चौराहे पर ये अपना वाहन खड़ा करते हैं। खासकर बच्चों की छुट्टी के समय यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। बाधमंडी व डाकखाने चौराहे की हालत किसी से छिपी नहीं है। सुबह हो या शाम डाकखाना चौराहा, बाधमंडी चौराहा, ओवर ब्रिज के निकट दिनभर यह क्रम चलता रहता है। लेकिन पुलिस कर्मियों को यह सब कुछ नहीं दिखता है। दीवानी व डीएम तिराहे का हाल भी इन्हीं चौराहों जैसा है। लोगों को दिन भर यहां भी जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.