Move to Jagran APP

सरेशाम युवक को मारी गोली, सनसनी

???????-???????? -????????? ?? ???? ???? ??? ??? ?????? ?????????? ?????????? (?????????) ????????? ??????? ??????? ?? ???? ???? ??? ?????? ?? ??? ??? ????? ?????? ????? ??? ?? ??????? ?? ????? ????? ??? ?? ??? ???? ??? ??? ???? ???-???? ???????? ???? ?? ???? ??????? ?? ???? ???? ???? ?????????? ?? ?????? ????? ????? ?????? ????? ???? ?? ???? ??? ??????? ?????? ?? ?????? ??? ??? ?? ??? ???? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:23 AM (IST)
सरेशाम युवक को मारी गोली, सनसनी
सरेशाम युवक को मारी गोली, सनसनी

सुलतानपुर : जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैधन गांव में शनिवार की देर शाम अचानक मामूली विवाद में एक व्यक्ति को सरेआम गोली मार दी गई। गोली पेट में लगी। आनन-फानन लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। हालांकि वारदात की स्पष्ट वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।

loksabha election banner

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह (38) पुत्र स्व.रामकेवल सिंह बाइक से देर शाम अपने मौसी के यहां हमजाबाद निवासी दिलदार सिंह के घर जा रहे थे। मैधन गांव में उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस बीच गोली चलने से बृजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलदार सिंह के बेटे की शनिवार सुबह ही बारात लौटी थी। जिसमें घायल युवक की मां भी आई हुई थी। बताया जाता है कि युवक मुंबई में रेलवे का कर्मचारी है। जो शनिवार शाम अपनी मां को लेने हमजाबाद जा रहा था। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि युवक को गोली लगी है। मामले की तहकीकात की जा रही है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.