इलाज के दौरान युवक की मौत
संवादसूत्र, जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : मां का इलाज कराकर वापस घर लौट रहे युवक की बाइक में
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 11:59 PM (IST)
संवादसूत्र, जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : मां का इलाज कराकर वापस घर लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी। गम्भीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां बेटे की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी राजा (22) पुत्र जुबेर खां शनिवार को अपनी मां शाहीन (55) का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-बलिया मार्ग पर सैफुल्लागंज बाजार के पास अज्ञात चरपहिया वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान राजा
ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें