Move to Jagran APP

जानलेवा हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा

-?? ??? ???? ??? ?? ??? ?? ?????, ??????? ????? ?? ??????? ?? ???? ?????????? ?????? (?????????) :??????? ???? ?? ???? ??? ???? ?? ?? ?????? ?? ?? ??? ??? ???? ?? ??? ??????? ??????? ?? ???? ?? ??? ?? ???? ??? ???? ??? ?????? ????? ??? ?? ???? ????? ?? ?? ???? ????? ????? ????? ?? ????? ?? ?? ?? ???? ?? ??? ??? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:35 PM (IST)
जानलेवा हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा
जानलेवा हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा

भदैंया (सुलतानपुर) : बेलासदा गांव मे 22 दिन पहले घर के बरामदे में सो रहे मां-बेटे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

loksabha election banner

कोतवाली देहात के बेलासदा 31अगस्त की रात श्रीकांत पांडेय उर्फ धुन्नी पांडेय घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे चार नकाबपोशों ने श्रीकांत पांडेय व उनकी माता करमा देवी पर हमला बोल कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। सप्ताह भर पहले ट्रामा सेंटर लखनऊ से इलाज के उपरांत महिला घर पहुंची। जिसकी शनिवार की रात मौत हो गई। देहात कोतवाल श्रवण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमले में हुई थी पति की हत्या : दो साल पहले 23 जनवरी 2016 को उनके पति कमला प्रसाद पांडेय की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी । इस मामले में गांव के ही तीन लोग नामजद हैं जो जमानत पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.