महिलाओं ने पूजा वटवृक्ष, मांगा अखंड सौभाग्य
संवादसूत्र, सुलतानपुर : मंगलवार को सुबह से ही शहर एवं देहात के वट वृक्षों के तले श्रद्धालु महिलाओं क
संवादसूत्र, सुलतानपुर : मंगलवार को सुबह से ही शहर एवं देहात के वट वृक्षों के तले श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ रही। जगह-जगह महिलाओं ने परंपरागत ढंग से विविध अनुष्ठान संपन्न किए और पति की दीर्घायु के लिए कामना की।
शहर के जीआइसी, जिला अस्पताल परिसर, सिविल लाइन संकट मोचन मंदिर, देववृक्ष पारिजाति, मेजरगंज काली माई थान, सीताकुंड धाम, बघराजपुर समेत ग्रामीणांचल के सैकड़ों स्थानों पर वट सावित्री पूजन संपन्न हुआ। सोलहों श्रृंगार किए हुए महिलाएं हाथों में पूजन की थाली लेकर सती-सावित्री एवं वट वृक्ष से पति के दीर्घायु व अखंड सौभाग्य की कामना लेकर इस पूजन-अनुष्ठान में शरीक हुईं। सर्वाधिक भीड़ दिखी जिला अस्पताल परिसर व देववृक्ष पारिजात तले। विभिन्न मनौती मानकर महिला श्रद्धालुओं ने वृक्षों में धागे भी बांधे। जब तक पूजन-अर्चन नहीं किया, तब तक महिलाओं ने अन्न जल नहीं ग्रहण किया। घर-घर परंपरागत पकवान बने। इन्हें प्रसाद स्वरूप गली-मुहल्लों और गांवों में बांटा भी गया।