Move to Jagran APP

प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग पर लगाएं लगाम, रोपें पौधे

संवादसूत्र, सुलतानपुर : धरती को बचाना है तो पेड़-पौधे लगाना है। पॉलीथीन व प्लास्टिक के प्रयोग

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 11:21 PM (IST)
प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग पर लगाएं लगाम, रोपें पौधे
प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग पर लगाएं लगाम, रोपें पौधे

संवादसूत्र, सुलतानपुर : धरती को बचाना है तो पेड़-पौधे लगाना है। पॉलीथीन व प्लास्टिक के प्रयोग पर लगाम लगाएं। बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम कर पर्यावरण को बचाएं..। विश्व पृथ्वी दिवस पर शैक्षिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों ने ये संदेश दिया। जगह-जगह पौधे रोपे गए, रैलियां निकाली गईं और जागरूकता गोष्ठी के जरिए लोगों को पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर आगाह किया गया। विवेकनगर स्थित कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ.एनडी ¨सह के संयोजन में पृथ्वी दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपे। आशिफ खान के संयोजन में योग एवं व्यायाम का भी प्रदर्शन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ.¨सह ने बताया कि पृथ्वी दिवस वार्षिक आयोजन है। दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने को ये आयोजन किया जाता है। अमेरिकी सीनेटर जेरार्ड नेलशन ने 1770 में इसकी शुरुआत की थी। इस वर्ष पृथ्वी दिवस का दिवस है प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करना। पृथ्वी प्रतिवर्ष 15 बिलियन पेड़ों को खो रही है। यह गंभीर ¨चता का विषय है। प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सही प्लास्टिक का चयन करना होगा। इस अवसर पर तनवीर गोयल, सीबी ¨सह, जगराम भार्गव, सुनील राठी, रितू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में पृथ्वी दिवस के साथ-साथ गंगा हरीतमा अभियान व जागरूकता गोष्ठी पर हुए आयोजन में विधायक सूर्यभान ¨सह मुख्य अतिथि रहे। बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता हुई, जिसमें आरके एकेडमी गोसाईगंज के सूजल ¨सह प्रथम, तस्मिया बानो द्वितीय व कार्तिकेय वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जिला उद्यान अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला वन अधिकारी, कृषि अधिकारी व प्रधानाचार्य शशीलता शर्मा मौजूद रहीं। वहीं सीएसए हाल में संगोष्ठी के दौरान केएनआईटी निदेशक जेपी पांडेय व प्रभागीय वन निदेशक केसी वाजपेयी ने मुख्यमंत्री कृषक वृक्षधन योजना, फल उद्यान योजना, सामुदायिक वानिकी व एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना की जानकारी लोगों को दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.