दो परिवारों को आत्मनिर्भर व शिक्षित बनाती है नारी
नारी स्वावलंबन मिशन के तहत बैठक आयोजित हुई।
सुलतानपुर : नारी दो परिवार को शिक्षित करने के साथ-साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करती हैं। हम लोगों को चाहिए कि नारी का सम्मान करें। नारी की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वालंबन के लिए चितनशील रहे। यह बात ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को मीटिग हॉल में नारी स्वावलंबन मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के अंतर्गत महिलाओं को संबोधित करते हुए बीडीओ इंद्रावती वर्मा ने कही।
एडीओ पंचायत अशोक वर्मा ने कहा कि एक नारी मायका से लेकर ससुराल तक के दोनों परिवारों को सृजनात्मक कार्य करने के साथ-साथ लोगों के विकास के लिए नारी प्रयत्नशील रहती हैं। एडीओ आइएसबी नुसरत जहां महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के माहौल में पुरुषों की अपेक्षा देश की तरक्की और खुशहाली के लिए अधिक भागीदारी कर रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं को उनके आत्म सुरक्षा के साथ-साथ उनके सम्मान में अगर मनुष्य चितनशील रहे तो निश्चित रूप से हमारे देश विकसित देश हो सकता है। प्रधान प्रभावती देवी, सुनीता देवी सुनीता श्रीवास्तव, पूनम देवी व संघमित्रा समेत दर्जन भर से अधिक नारी मौजूद रहीं।
सम्मानित किए गए कार्यकर्ता : अखंडनगर विकास खंड में बीडीओ नफीस अंसारी द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में बलुआ निवासी संगीता मिश्रा, धर्मापुर सावित्री, हसनपुर की प्रतिभा मीरपुर प्रतापपुर राम सिंह रीता शामिल रही। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुग्रीव वर्मा, एपीओ वसीम खान व अन्य लोग मौजूद रहे।
---
बच्चों ने सजाई रंगोली
दोस्तपुर : सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की छात्राओं ने गुरुवार को कॉलेज में रंगोली का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक कुशाग्र बरनवाल ने ईको फ्रेंडली की तर्ज पर विद्यार्थियों पर दीवाली मनाने को कहा। प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, रफीक खान व शिक्षक मौजूद रहे।