Move to Jagran APP

दोपहर बाद छाई बदली, सर्दी में इजाफा

सुलतानपुर: मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। तापमान में गिरावट के साथ सर्दी में इजाफा हुआ है। दिन औ

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 09:52 PM (IST)
दोपहर बाद छाई बदली, सर्दी में इजाफा
दोपहर बाद छाई बदली, सर्दी में इजाफा

सुलतानपुर: मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। तापमान में गिरावट के साथ सर्दी में इजाफा हुआ है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सुबह-शाम लोगों को खासी ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम नें फिर करवट लिया। बदली छाई और वर्षा की संभावना बनी। वर्षा की आशंका के चलते किसान सहमें हैं। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी के कपड़े भी लोग प्रयोग करने लगे हैं। दिन में सामान्य तापमान होने के बाद सूर्यास्त के साथ ठंड बढती है जो रात के साथ सूर्याेदय तक जारी रहती है। दिन में सामान्य तापमान तकरीबन 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहता है वहीं रात में यह तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। इससे लोगों को रात में ओढ़ने के लिए रजाई व कंबल निकालने पड़ गए हैं।

loksabha election banner

मौसम में इस बदलाव के चलते आमजनों की दिनचर्या भी बदली है। सार्वजनिक स्थानों,बाजारों,चौराहों आदि पर देर शाम सन्नाटा हो जाता है। पटरी दुकानदार,ठेले-खोमचे वाले अपनी दुकानें जल्दी समेटना शुरू कर दिए हैं। ऐसा मौसम खेती-किसानी के लिए अनुकूल माना जा रहा है। रबी फसलों की बोआई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी है और बीजों का अंकुरण समय से हो रहा है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम का यह मिजाज बरकरार रहेगा। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा.अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शीतकाल की शुरुआत में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। आंशिक बदली छाई रहेगी वर्षा की संभावना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.