मौसम का बदला मिजाज, फिर बारिश की संभावना
2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मड्डद्बठ्ठ 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मड्डद्बठ्ठ 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मड्डद्बठ्ठ 2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मड्डद्बठ्ठ
सुलतानपुर : शुक्रवार को गरज-चमक के बाद हुई बरसात के बाद शनिवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन देर शाम फिर बदली छा गई और बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम के बदले मिजाज से जहां जाती ठंड की वापसी हुई है वहीं किसानों की दलहनी फसलों के लिए वर्षा नुकसानदायक है। तेज हवाओं के साथ पानी बरसने से गेहूं और सरसों की खड़ी फसलें भी गिर रही हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ.आरपी मौर्य ने बताया कि अगर अब बरसात तेज हवा के साथ हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है, लेकिन मौसम के खुल जाने और धूप होने पर पानी का बरसना फसलों के लिए लाभदायक साबित होगा।