रिमझिम पड़ी फुहार अब तेज बारिश का इंतजार
मंगलवार को मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे कुछ देर धीमी बरसात हुई वहीं दिनभर बादल छाए रहे।
सुलतानपुर : बीते एक सप्ताह से वर्षा का सिलसिला ठप है। दिन भर बदली और धूप की आंख मिचौली से उमस में इजाफा हो रहा है। बदली होने बावजूद वर्षा रिमझिम फुहारों तक सिमट कर रह जाती है। मंगलवार को मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे कुछ देर धीमी बरसात हुई वहीं दिनभर बादल छाए रहे। रुक रुक कर फुहारें गिरने का सिलसिला चलता रहा। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से शनिवार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज वर्षा की संभावना है।
जिले में प्री- मानसून और बाद में मानसून की शुरूआत में लगातार तेज वर्षा का सिलसिला चला। किसानों के लिए यह बेहद फायदेमंद रही। इस दौरान धान की रोपाई और उसके बाद फसल के लिए वर्षा का पानी पर्याप्त साबित हुआ। धान की बढ़त के बाद अधिकतर किसान खेतों में खाद का छिड़काव कर चुके हैं। बारिश में अंतराल के चलते अब किसानों को पानी की दाकार है।