बादलों ने दिया दगा, नहीं हुई बरसात
संवादसूत्र, सुलतानपुर : बीते एक सप्ताह से चल रही मौसम की बेरुखी जारी है। उमस और गर्मी से लोगों को रा
संवादसूत्र, सुलतानपुर : बीते एक सप्ताह से चल रही मौसम की बेरुखी जारी है। उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को दिन भर आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। हल्की बूंदाबांदी से उमस और गर्मी और बढ़ गई।
कई दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बाद रविवार को सुबह चटख धूप निकली। लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल जब लोगों को दिखे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों को बरसात की उम्मीद जगी, लेकिन आसमान में छाए बादल दगा देकर आगे निकल गए। मात्र बूंदाबांदी से लोगों को संतोष करने पड़ा। जिससे उमस में और इजाफा हुआ। ग्रामीणांचलों में भी कहीं तेज बरसात नहीं हुई। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चौबीस घंटों में बरसात की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकत सापेक्षित आर्द्रता 70 प्रतिशत और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। 3.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरपूर्वी हवा चली।