भाजपा रैली के दिन ही विहिप की प्रेसवार्ता ने दिए नए संकेत
सुलतानपुर : भाजपा की बाइक रैली में जयश्रीराम के नारों और उसी दिन विश्व ¨हदू परिषद के क
सुलतानपुर : भाजपा की बाइक रैली में जयश्रीराम के नारों और उसी दिन विश्व ¨हदू परिषद के काशी प्रांत संगठन मंत्री मुकेश द्वारा 25 नवंबर को राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में ताकत के प्रदर्शन का एलान भी कई तरह के संकेत दे रहा है। शनिवार को पत्रकारों से रूबरू विहिप नेता ने कहा कि यहां से 30 हजार लोग 25 को अयोध्या जाएंगे। वहां बड़े भक्त माता की बगिया में आयोजित धर्मसंसद में हिस्सा लेंगे। मुकेश ने उच्चतम न्यायालय के कार्यशैली के प्रति नाखुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तीन तलाक और आतंकवादियों के लिए रात में पीठ गठित कर सुनवाई करने का वक्त न्यायालय के पास है, लेकिन 25 करोड़ ¨हदू जनता की भावनाओं को समझने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 9 दिसंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले हाल ही में शहर में भाजपा, विहिप, आरएसएस, बजरंगदल की बैठक हो चुकी है। यह जुगलबंदी का इशारा बहुत कुछ कह रहा है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शुभ नारायन ¨सह व जिलाध्यक्ष नागेंद्र ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
यातायात माह में कार्यकर्ताओं ने नहीं माना शीर्ष नेतृत्व का फरमान
बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रैली के दौरान हेलमेट लगाने का निर्देश जारी किया था, लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं को छोड़कर सभी कार्यकर्ताओं ने इसे दरकिनार किया। जिलाध्यक्ष जगजीत ¨सह छंगू कहते हैं कि तैयारी बैठकों में भी सुरक्षा की ²ष्टि से लोगों को हेलमेट लगाने के सुझाव दिए गए थे।