Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News : धमाके से जमींदोज हुई मकान की छत, गृहस्वामी के पुत्र की मौत, कई महिलाएं गंभीर

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 08:49 PM (IST)

    मलबा दूर तक फैल गया। काले धुएं का गुबार आसपास फैल गया। छत के मलबे के नीचे अनीशा बानो पत्नी नबी हसन व नाजिया बानो पत्नी नूर हसन दब गईं। नूर हसन झुलसे हुए दूर पड़े थे। नबी व नूर हसन गृहस्वामी के पुत्र हैं। मौके पर जमा लोगों ने मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला तथा तीनों घायलों को मेडिकल कालेज सुलतानपुर पहुंचाया।

    Hero Image
    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    संवादसूत्र, कुड़वार (सुलतानपुर) शुक्रवार शाम पूरे बिसेन गांव में तेज धमाके के साथ मकान की छत जमींदोज गई। घटना में गृहस्वामी के पुत्र की मौत हो गई जबकि, बहुओं की हालत गंभीर है। आशंका है कि पटाखों के अवैध भंडारण के कारण घटना हुई, लेकिन पुलिस का कहना है कि गैस सिलेंडर फटा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव निवासी बकरीदी के घर में एकाएक विस्फोट हुआ। इससे मकान की छत भरभरा कर बैठ गई। मलबा दूर तक फैल गया। काले धुएं का गुबार आसपास फैल गया। छत के मलबे के नीचे अनीशा बानो पत्नी नबी हसन व नाजिया बानो पत्नी नूर हसन दब गईं। नूर हसन झुलसे हुए दूर पड़े थे। नबी व नूर हसन गृहस्वामी के पुत्र हैं। मौके पर जमा लोगों ने मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला तथा तीनों घायलों को मेडिकल कालेज सुलतानपुर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान नूर हसन की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस ने कहा- गैस सिलेंडर फटा- लेकिन नहीं मिले अवशेष

    बता दें कि महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। इस घटना से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों व खोदाई मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गैस सिलेंडर फटने के कारण घटना हुई। मलबा हटाने के साथ ही घर में छानबीन कराई जा रही है, जो तथ्य मिलेंगे, उस अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

    बकरीदी के नाम नहीं है पटाखा बिक्री का लाइसेंस

    एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया की प्रथम दृष्टया सिलेंडर फटने की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। बकरीदी के नाम पटाखा बिक्री का लाइसेंस नहीं है। वहीं, ग्रामीण दबी जुबान से बताते हैं कि बकरीदी अर्से से पटाखों का कारोबार कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया की सिलेंडर का रेगुलेटर मौके से मिला है।

    रेगुलेटर मिला तो सिलेंडर के अवशेष कहां

    पुलिस कह रही है कि घटना सिलेंडर फटने से हुई है। वह मौके पर रेगुलेटर बरामद होने का दावा कर रही है। अगर सिलेंडर फटा होता तो उसके कुछ तो अवशेष मिलने चाहिए थे। घटना की तह में क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।