बड़ागांव कांड में दो और गिरफ्तार
सुलतानपुर : बड़ागांव मे रविवार की रात हुए तो गुटो के खूनी संघर्ष के बाद मंगलवार को गांव
सुलतानपुर : बड़ागांव मे रविवार की रात हुए तो गुटो के खूनी संघर्ष के बाद मंगलवार को गांव में तनाव पूर्ण शांति रही। पुरुषों के गांव से पलायन कर जाने के बाद महिलाएं दहशत में हैं। गांव मे सन्नाटे के बीच पुलिस की सायरन लगी गाड़ियों के आने से ग्रामीण सहम उठते हैं। सोमवार की रात पुलिस ने छापा मारकर घटना में नामजद दो और लोगों को गिरफ्तार किया। विदित हो कि रविवार की रात थाना क्षेत्र के बडागांव में मामूली बात पर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों से करीब दस लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने गांव में शांति
व्यवस्था बनाये रखने के लिए तीन थानों की पुलिस व भारी संख्या मे पीएसी के जवान तैनात किए। विवाद के बाद से ही गांव मे पुलिस की चहलकदमी बढी तो गांव के पुरुष पलायन कर गए। अब गांव में महिलाओं बच्चों के अलावा बेजुबान जानवर ही दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच पुलिस ने सोमवार की रात गांव के कई घरो में दबिश दे कर अशरफ खलील व भूटानी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गांव मे माहौल सामान्य हैं। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अभी भी पुलिस कैम्प कर रही है।
छह अभियुक्त को भेजा गया जेल
रविवार की रात हुए दो गुटों के विवाद में पुलिस ने कुल 19 लोगों के खिलाफ मारपीट बलवा समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को उपरोक्तआरोपियों में से खलील, अशरफ, मुकेश, हरिकेश, संजय व जयराम को जेल भेज दिया।