ठंड लगने से दो लोगों के मौत की आशंका
????? ????? ???? ?? ???? ??? ??? ?? ??? ??????? ????? ???? ??? ?? ????? ?? ?? ??? ??? ?????????? ?? ??? ???? ?? ??? ?? ????? ???? ??? ???? ???????????? ???.???? ????? ?????? ???? ??? ?? ??? ??? ??????? ???? ???? ?? ?? ???
संवादसूत्र, चांदा (सुलतानपुर) : स्थानीय थाना के कोइरीपुर नगर पंचायत में बीती रात दो अलग-अलग वृद्धों की मौत हो गई। इससे कस्बावासियों में हड़कंप मच गया। परिवारजनों ने ठंड लगने से मौत होना बताया है। वहीं मामले से तहसील प्रशासन अंजान बना है। हालांकि परिवारजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
कोइरीपुर नगर पंचायत के रामनगर निवासी रामसुख पाठक (73) बीती रात पड़ोस के ओमप्रकाश सोनी के घर आयोजित प्रीत भोज में निमंत्रण खाने गये थे। देर रात करीब दस बजे वे वापस घर आ रहे थे। वे ठंड लगने से रास्ते में गिर गये। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि ठंड लगने से पिताजी की मौत हुई है। दूसरी घटना नगर पंचायत के कंचननगर की है, जहां कृष्ण कुमार की पचास वर्षीय पत्नी गुड्न देवी का बीती रात मौत हो गई। हालांकि गुड्न काफी समय से बीमार भी चल रही थी। परिवारजनों ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है। वहीं उपजिलाधिकारी डॉ.रमेश कुमार शुक्ला कहते हैं कि ऐसी कोई जानकारी हमें नहीं दी गई है।