सुल्तानपुर: गंगा दशहरा पर स्नान करने आए दो बच्चे डूबे, एक मिला-दूसरा लापता
दशहरा पर गोमती के धोपाप घाट पर मेलार्थियों का ताता लगा है। परिवार के साथ गए दो बच्चे डूब गए।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 12:45 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 12:45 PM (IST)
सुल्तानपुर, जेएनएन। जिले में गंगा दशहरा पर गोमती के धोपाप घाट पर मेलार्थियों का ताता लगा है। इसी बीच स्नान के दौरान परिवार के साथ गए दो बच्चे डूब गए। हो- हल्ला सुनकर मौके पर लोग पहुंचे। गोताखोरों की मदद से एक को बचा लिया गया है। वहीं, एक की तलाश अभी जारी है।
गंगा दशहरा पर उमड़ा जनसैलाब
मेलार्थियों के मद्देनजर प्रशासन पूरी चौकसी बरती है। भारी मात्रा में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। स्वयं सेवी संगठन भी वहां कैंप लगा रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सहायता केंद्र खोला गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें