लौटने लगे परदेशी, आरक्षण केंद्र पर बढ़ी भीड़
ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ ञ्जह्मड्डद्बठ्ठ ह्मद्गह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ
सुलतानपुर : सहालग व त्योहार का सीजन समाप्त हो रहा है। पैतृक गांव आए परदेशी अब काम पर लौट रहे हैं। लिहाजा महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की मांग बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई व गुजरात की प्रमुख ट्रेनों में रिजर्वेशन की लंबी वेटिग है। कल-सुबह से ही आरक्षण केंद्र पर लोगों की कतारें लग जाती हैं। फैजाबाद से वाया सुलतानपुर मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस, बुधवार को गाजीपुर सिटी से दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस, सुलतानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस व रक्सौल से आनंदविहार दिल्ली जाने वाली सद् भावना एक्सप्रेस की आरक्षित श्रेणियों में बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है। इन गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के डिब्बों में भी यात्रियों की भारी भीड़ है। धीमे सर्वर और कर्मियों की कमी बनी बाधा
स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के सर्वर की रफ्तार बेहद धीमी है। केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इंटरनेट सर्वर इतना धीमा चल रहा है कि निरंतर टिकट बनना मुश्किल हो जाता है। आरक्षण काउंटर पर कर्मियों की भी कमी है। केवल चार लिपिक की तैनाती है। किसी तरह शिफ्ट बदलकर काम चलाया जा रहा है। जिसके चलते तीन में से सिर्फ दो ही काउंटरों का संचालन हो पा रहा है। इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। तत्काल टिकट के लिए मारामारी
मुख्य ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने के कारण अब यात्रियों के सामने तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है। ऐसे में भोर में ही लोग तत्काल आरक्षण के लिए स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। रिजर्वेशन केंद्र खुलने के घंटों पहले से ही दर्जनों लोग लाइन में लग जाते हैं। भीड़ बढ़ने पर मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना का कहना है कि केंद्र पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए आरपीएफ निरीक्षक को मेमो भेजा गया है।