आज चार घंटे गुल रहेगी शहर की बिजली
सुलतानपुर : दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर बिजली विभाग ने कमर कस ली है। रविवार से नगर में जर्ज
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:44 PM (IST)
सुलतानपुर : दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर बिजली विभाग ने कमर कस ली है। रविवार से नगर में जर्जर तार व उपकरणों को बदलने का काम शुरू किया जाएगा। उपखंड अधिकारी नगर क्षेत्र केसरी प्रसाद ने बताया कि रविवार को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शहर में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान डाकखाना उपकेंद्र का संचालन ठप रहेगा। जिसके चलते सिविल लाइन, सीताकुंड, पंजाबी कालोनी, शाहगंज, डाकखाना, बढ़ैयावीर, विवेक नगर, निराला नगर, करौंदिया व गोलाघाट मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें