हजारों की चोरी कर परिवारजनों को कुंडी लगा गए चोर
) : ??????????? ?? ?????? ???? ??? ??????? ?? ??? ?????? ????? ?? ?? ??? ????? ?????? ???? ???? ????? ??? ?? ??? ???? ??? ?? ??? ???????? ?? ???? ?? ?????? ??? ?? ???? ??? ??? ????? ?? ????? ?? ??? ???? ?? ??????? ??
संवादसूत्र, कूरेभार (सुलतानपुर) : थानाक्षेत्र के परसौहा गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सो रहे परिवारजन को जाते समय चोर कमरे में बंद कर गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर दरवाजे को खोला तो सामान गायब मिला। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दिया।
थाना क्षेत्र के परसौहा (सलीमपुर ग्रंट) अर¨वद मिश्रा पुत्र हरिप्रसाद हमेशा की तरह परिवारजन खाना खा कर अपने कमरे में जा कर सो गए। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर में दीवाल फांद कर अंदर प्रवेश कर गए। कमरा बंद कर अंदर सो रहे परिवारजनों को बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर जमकर लूटपाट किया। कमरे में रखा बॉक्स का ताला तोड़कर जेवरात, बर्तन, कपड़ा समेत अन्य सामान उठा ले गए। शोर सुनकर जब परिवारजनों कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दूसरे कमरे में सो रही केवला देवी को फोन पर सूचना दिया, लेकिन उनका भी दरवाजा बाहर से बंद मिला। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर छत के रास्ते से घर में घुसकर बंद दरवाजे को खोला। परिवारजन कमरे से बाहर निकलकर देखा तो दूसरे कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर रखे लोहे के बॉक्स का भी ताला टूटा मिला। बक्से में रखे जेवरात, बर्तन, कपड़े के साथ अन्य सामान गायब थे, कुछ कपड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे। तहरीर के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही गश्त पर निकले सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार गुप्ता मौके पहुंचे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।