शिक्षक कुनबे को जान से मारने की धमकी, लहराया असलहा
? ?? ??? ???? ?? ?? ???? ??? ?? ?????? ???????, ???? ???? ?? ???? ??? ?? ????? ?? ???? ???? ??? ???? ?? ??? ?? ?? ?? ? ???? ???? ??? ??? ???? ??? ??? ?????? ?? ???? ?? ?? ???? ?????? ????????? ?? ???? ?????????? ????? ?????? ?? ????? ??
सुलतानपुर : दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बहोरापुर रेहटी गांव में असलहाधारी लोगों ने पीजी कॉलेज के एक शिक्षक के घर पर धावा बोला दिया। जान बचाकर परिवारीजन घर में छुप गए। दबंग गाली-गलौज व पूरे कुनबे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी इंद्रप्रताप ¨सह पुत्र वीरेंद्र प्रताप ¨सह तेदुआकाजी भीलमपुर स्थित महाविद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने तहरीर में कहा है कि एक नवंबर की शाम करीब छह बजे विजय प्रताप निवासी दादूपुर थाना दोस्तपुर तथा संतोष ¨सह पुत्र हरेंद्र प्रताप ¨सह निवासी गोपालपुरखुर्द थाना कादीपुर अपने पांच-छह साथियों के साथ उनके घर पर आ धमके। महिलाओं एवं बच्चों को गालियां देने लगे। दबंगों ने पिस्टल एवं तमंचा लहराया। काफी देर तक दरवाजा भी खटखटाया, नहीं खुला तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तब से उनका पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग अपराधी प्रवृत्ति के हैं। थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है।