Move to Jagran APP

तरुणराज, भावेश व रोहित ने जीती राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

150 मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:09 AM (IST)
तरुणराज, भावेश व रोहित ने जीती राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
तरुणराज, भावेश व रोहित ने जीती राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

अमेठी : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 76वें जन्मदिन पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। जिसमें 150 छात्र को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले तरुणराज मिश्र को लैपटाप, भावेश कुमार को टैब व रोहित मौर्य को स्मार्ट फोन पुरस्कार के रूप में दिया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि युवाओं को स्व.राजीव गांधी जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि स्व.राजीव ने हमेशा युवाओं के उत्थान के लिए काम किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिघल ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया। विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर देश को सशक्त बनाया। जिला प्रवक्ता डा. अरविन्द चतुर्वेदी ने मेधावी छात्रों से कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में देश सेवा के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न कराना है। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष राजीव सिंह, डॉ. नरेंद्र मिश्र, मो. सुलतान, राम मिलन पथिक, शुत्रुघ्न सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर विनोद मिश्र, शकील इरीशी, अभिषेक विक्रम सिंह पंकज, आशोक सिंह हिटलर, इशरत हुसैन, राम बरन कश्यप, अनुज त्रिपाठी, फिरोज खान, राम दत्त यादव, जेबी यादव समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.