विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर की बेटी ने रचा इतिहास, प्रियांशी पाल का राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में चयन

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:15 PM (GMT+05:30)

सुलतानपुर की प्रियांशी पाल का चयन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए हुआ है।

प्रियांशी पाल का राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में चयन।

प्रियांशी पाल का राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में चयन।

HighLights

  1. प्रियांशी पाल का राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में चयन।

  2. वह सुलतानपुर जिले की पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी बनीं।

  3. अनंतपुर, आंध्र प्रदेश में 10 से 25 सितंबर तक होगी प्रतियोगिता।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से मान्यता प्राप्त जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जिले की प्रियांशी पाल का चयन हुआ है।

यह प्रतियोगिता 10 से 25 सितंबर तक अनंतपुर आंध्र प्रदेश में होगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रियांशी जिले की पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी बनीं हैं। प्रियांशी ने इस मुकाम को हासिल कर नया इतिहास रचा है।

तानों से मिली मजबूती, संघर्ष से बनाई पहचान

लोहरामऊ के धरमापुर की प्रियांशी एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता सालिक रामपाल पेशे से ड्राइवर हैं। मां मालती गृहणी हैं। प्रियांशी एमजीएस इंटर कॉलेज में कक्षा 10 वीं की छात्रा हैं। समाज के तानों व विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रियांशी ने हार नहीं मानी।

इन तानों को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। प्रियांशी पिछले चार साल से फुटबॉल का अभ्यास कर रही हैं। वह स्टेडियम कोच आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही हैं।

उनकी देखरेख में उन्होंने अपने सपनों को साकार किया। एमजीएस इंटर कॉलेज में राजेश कनौजिया की देखरेख में विद्यालय में नियमित अभ्यास करती हैं। इससे पहले वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

प्रियांशी के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, संजय सिंह, विनोद सिंह, महेश सिंह, दीपक सिंह, एमएस बेग, महेश यादव, प्रदीप यादव, महक, आराध्या राज, अनन्या, स्वप्निल राय, मयंक श्रीवास्तव, मुनेंद्र मिश्र ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन अब जींद तक चलेगी, चेक करें नई टाइमिंग और रूट