विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में हैवानियत: दबंगों ने युवक को पहले बेरहमी से पीटा फिर प्रेशर मशीन से प्राइवेट पार्ट में भरी हवा, हालत नाजुक

Published: Wed, 28 Jan 2026 08:49 AM (GMT+05:30)

सुल्तानपुर के राजापुर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक, विजय कुमार मौर्या, के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मामूली कहासुनी में युवक के प्राइवेट पार्ट में हवा भरी।

  2. प्रेशर मशीन के प्रयोग से युवक की हालत गंभीर हुई।

  3. पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

संवाद सूत्र, जागरण कुड़वार (सुलतानपुर)। राजापुर में दबंगों ने मामूली कहासुनी में एक युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन द्वारा हवा भर दी। इससे युवक की हालत गंभीर हो गई। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

राजापुर में रविवार देर शाम मामूली कहासुनी में राजापुर के विजय कुमार मौर्या पुत्र अयोध्या राम मौर्या को गांव के सत्य प्रकाश कोरी उर्फ गांधी, बेलामोहन के गुलाम आरिफ, बेला पश्चिम के रिजवान ने पहले तो मारापीटा, उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से हवा भर दी। इससे युवक की हालत गंभीर हो गई।

मौके पर पहुंचे परिवारजन ने युवक को सीएचसी लेकर गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना में नामजद सत्य प्रकाश कोरी, गुलाम आरिफ और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि नामजद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार CGST कर्मियों पर ED दर्ज करेगी मनी लांड्रिंग का केस, खंगाले जाएंगे बैंक खाते