विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर और वाराणसी से मुंबई के लिए चलेंगी दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइम टेबल

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:57 AM (IST)

सुलतानपुर और वाराणसी से मुंबई के लिए दो जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में 20 एलएचबी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुलतानपुर व वाराणसी से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें।

  2. 21 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलेंगी ये ट्रेनें।

  3. प्रत्येक ट्रेन में 20 एलएचबी कोच, 14 एसी-3 इकोनॉमी।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच जंक्शन से होते हुए दो जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन दोनों विशेष ट्रेनों में 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनामी) के कोच, चार सामान्य श्रेणी तथा दो जनरेटर एवं लगेज-गार्ड कोच शामिल होंगे।

04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुलतानपुर से कुल चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कुल चार फेरों के लिए चलेगी।

04212 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन सुलतानपुर से पूर्वाह्न चार बजे प्रस्थान कर लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर अपराह्न दो बजे पहुंचेगी।

04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुलतानपुर विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपराह्न तीन बजे प्रस्थान कर उसी रास्ते से होते हुए सुलतानपुर अपराह्न 11 बजे पहुंचेगी।

04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से कुल चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दिनांक 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कुल चार फेरों के लिए चलेगी।

04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन वाराणसी से पूर्वाह्न 01:35 बजे प्रस्थान कर जौनपुर सिटी के रास्ते सुलतानपुर पूर्वाह्न 03:55 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद लखनऊ के रास्ते ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस अपराह्न दो बजे पहुंचेगी।

04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपराह्न तीन बजे प्रस्थान कर यहां अपराह्न सवा 11 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद जौनपुर सिटी के रास्ते वाराणसी पूर्वाह्न 02:05 बजे पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि इससे यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।