विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sultanpur News: पुल‍िस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा, सर्राफा कारोबारी से हुई डकैती में थे शाम‍िल

Published: Tue, 03 Sep 2024 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:04 AM (IST)

यूपी के सुलतानपुर में बीती रात पुल‍िस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच ल‍िया। तीनों बदमाश गोली लगने ...और पढ़ें

पुल‍िस की गोली लगने से घायल बदमाश।
पुल‍िस की गोली लगने से घायल बदमाश।

HighLights

  1. रात करीब 3 बजकर 30 म‍िनट पर हुई मुठभेड़
  2. तीनों बदमाश गोली लगने से हुए घायल
  3. बदमाशों से पूछताछ कर रही पुल‍िस

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर में बीती रात पुल‍िस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच ल‍िया। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं एक स‍िपाही भी घायल हो गया है। तीनों बदमाश और घायल स‍िपाही को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी बदमाश संभवता कुछ दिनों पूर्व सर्राफा व्यवसाई के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल थे।     

नगर कोतवाली के गोड़वा चौकी के पास पुल‍िस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन उर्फ लाला घायल हो गए। तीनों बदमाश अमेठी के रहने वाले हैं।पुलिस के अनुसार, ये सभी बदमाश संभवता कुछ दिनों पूर्व सर्राफा व्यवसाई के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल थे। पुलिस मामले की पड़ताल करने की बात कह रही है।

एक स‍िपाही भी हुआ घायल  

वहीं, एसओजी के सिपाही शैलेश राजभर भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए हैं। तीनों बदमाश और सिपाही को अस्पताल में करवाया गया भर्ती। घायल बदमाशों के पास से थोड़े बहुत जेवरात, नगदी और असलहे मिलने की बात कही जा रही है। 

एसपी ने क्‍या कहा?

एसपी ने बताया क‍ि रात करीब 3:30 बजे तीन ऐसे लोग संदिग्ध मिले, जिसके बारे में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों को गोली लगी, उन्‍हें ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है। तीनों का नाम त्रिभुवन, पुष्पेन्द्र और सचिन है।

एसपी ने कहा क‍ि प्रथम दृष्टया पता चल रहा ये वही तीन लोग हैं जो कुछ दिन पहले थाना कोतवाली नगर में सर्राफा के यहां डकैती में सम्मिलित थे। प्राथमिक उपचार के साथ ही पूछताछ चल रही है। एक सिपाही घायल हुआ है, उसका भी इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: UP News: सुलतानपुर में दिनदहाड़े ज्‍वेलरी शॉप में लूट की बड़ी वारदात, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना