अब सुलतानपुर का भी नाम बदलने की तैयारी
????? ?????????, ?????????: ???????? ?? ??????? ?? ??? ?? ????????? ?? ??? ????? ?? ?????? ?? ???? ?? ?? ??? ???? ??? ????? ?? ????? ?????? ?????? ???? ?????? ????? ??? ??? ???????? 103 ?? ?? ????? ??? ??? ??? ???????? ?? ??????? ?? ???? ??? ??? ????? ??? ???? ??? ?? ?? ????? ??? ???? ?? ??? ???
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर: इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब सुलतानपुर का नाम बदलने की तैयारी भी शुरू हो गई है। जिले में लंभुआ से भाजपा विधायक देवमणि दुबे द्वारा अगस्त माह में नियमावली 103 के तह विधान सभा में रखे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। आगामी शीत सत्र में इस पर चर्चा किए जाने की खबर है। विधायक ने अपने एतिहासिक, साहित्यिक व पौराणिक साक्ष्यों को आधार बनाते हुए दावा किया है कि सुलतानपुर का पुराना नाम कुशभवन पुर था। इसलिए प्राचीन नाम को बहाल किया जाना चाहिए।
उनका कहना है कि इस नगर को भगवान राम के पुत्र कुश ने बसाया था। इसलिए इसे कुशभवनपुर, कुशपुर, कुशपुरा, कुशावती इत्यादि नामों से जानते थे। 14वीं शताब्दी में खिलजी वंश के शासक जब यहां व्यापार करने आए तो स्थानीय शासकों से उनका युद्ध हुआ। इसमें खिलजी वंश के सुलतान विजयी हुए। इसीलिए अपने प्रभुत्व का एहसास हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज कराने के मकसद से उन्होंने कुशभवनपुर का नाम बदलकर सुलतानपुर कर दिया। विधायक देवमणि ने कहा कि साक्ष्य के तौर पर गजेटियर, क¨न्हघम, महाकवि कालीदास, लेखक तारकेश्वर ¨सह इत्यादि की किताबों को भी साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया है। क्योंकि इसमें भी बताया गया है कि सुलतानपुर का पुराना नाम कुशभवनपुर ही था। जिले के प्राचीन नाम को पुनर्बहाल करने की लड़ाई लड़ रही कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य राहुल दुबे व शिवाकांत पांडेय ने बताया कि इसके लिए डीएम से लेकर जनप्रतिनिधि तक से संपर्क साधा। सिर्फ विधायक देवमणि ने ही हमारे ज्ञापन को गंभीरता से लिया।