विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन दशक बाद घर में जन्मी बेटी; DJ, ढोल और लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर अस्पताल पहुंचा परिवार

Published: Sat, 29 Aug 2026 04:26 PM (IST)

सुल्तानपुर के एक परिवार में 35 साल बाद बेटी के जन्म पर जश्न का माहौल है, जहां बच्ची को डीजे और पांच लग्जरी गाड़ियों के काफिले से घर लाया गया।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. परिवार में 35 साल बाद बेटी का जन्म हुआ।

  2. डीजे और पांच लग्जरी गाड़ियों से घर लाई गई बच्ची।

  3. अस्पताल से घर तक हुआ बच्ची का भव्य स्वागत।

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। 35 साल बाद परिवार में बिटिया का जन्म होने पर लोग खुशी से झुम उठे। इसके बाद डीजे के साथ पांच लक्जरी वाहन को सजाकर बिटिया को अस्पताल से लेकर घर गए। दरवाजे पर बिटिया की अगवानी कर स्वागत किया गया है।

कामतागंज के संदीप यादव का विवाह साल भर पहले संजू यादव से हुआ है। संदीप कामतागंज बाजार मे ट्रैवेलिंग और ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते है। वह मूलतः बदरुद्दीनपुर गांव के निवासी है जो पांच सालों से कामतागंज में निवास करते हैं।

लग्जरी गाड़ियों को सजाकर निकाला बिटिया का काफिला

परिवार में साढ़े तीन दशक से बेटी का जन्म नहीं हुआ था। रक्षाबंधन के दिन सीएचसी संजू को प्रथम प्रसव में बिटिया का जन्म हुआ तो पिता सहित परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। इसकी जानकारी पिता को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे।

शनिवार को एक डीजे वाहन सहित पांच लग्जरी गाड़ियों को सजाकर बिटिया को लेने काफिला सीएचसी भदैंया पहुंचा तो लोगो की भीड़ लग गयी। डीजे की अगवानी में गुब्बारों से सजी लक्जरी गाडियों के काफिले में बिटिया दोपहर को घर पहुंची।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगी इंडस्ट्रियल सिटी, 300 हेक्टेयर भूमि का किया गया अधिग्रहण