विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में नई मार्केट से बढ़ेगा रोजगार, तीन करोड़ 60 लाख में बनेगी 60 दुकानें

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:19 PM (IST)

सुलतानपुर नगर पालिका केश कुमार बालिका इंटर कॉलेज के पीछे 3.60 करोड़ रुपये की लागत से 60 दुकानें बनाएगी। यह ...और पढ़ें

केशकुमारी बालिका इंटर कालेज के पीछे इस भूमि पर बनेंगी दुकानें। जागरण

केशकुमारी बालिका इंटर कालेज के पीछे इस भूमि पर बनेंगी दुकानें। जागरण

HighLights

  1. 60 दुकानें 3.60 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी।

  2. सेल्फ फाइनेंसिंग योजना से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

  3. लाटरी सिस्टम से होगा दुकानों का आवंटन, बढ़ेगी पालिका आय।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। नगर पालिका ने सेल्फ फाइनेंसिंग योजना से केश कुमार बालिका इंटर कालेज के पीछे 60 दुकानें बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। पालिका ने दुकानों का मानचित्र स्वीकृति कराने के लिए विनियमित क्षेत्र को प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए नगर पालिका निविदा कराने की तैयारी कर रही है।

दुकानें बनने के बाद लाटरी सिस्टम से आवंटन होगा। इन दुकानों के निर्माण में तीन करोड़ 60 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। पालिका की इस पहल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दुकानों के निर्माण के बाद इस परिसर में चहल पहल देखने को मिलेगी।

बोर्ड की बैठक में मुहर लगने के बाद दुकानों के निर्माण की प्रक्रिया तेज

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव पर सदस्यों की मुहर लगने के बाद दुकानों के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई है।

विनियमित क्षेत्र से मानचित्र की मंजूरी मिलने के बाद दुकानों का निर्माण शुरू होगा। पालिका की ओर से जल्द ही मानचित्र की स्वीकृति मिलने का दावा किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि दुकानों के निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है।

विकसित होगी मार्केट, ग्राहकों की जरूरतें होंगी पूरी

व्यापारी नेता आलोक सागर, दुकानदार मनीष कसौधन, हनुमानगढ़ी के राजीव श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, दिनेश कसौधन ने बताया कि केश कुमारी बालिका इंटर कालेज के पीछे इस नई मार्केट का निर्माण होने के बाद गोलाघाट, सीताकुंड, दीवानी चौराहा, विनोबापुरी, बस स्टेशन आदि मुहल्लों के लोगों को दैनिक दिनचर्या की वस्तुएं खरीदने के लिए भटकना नहीं होगा। दुकानदार जिस एरिया में जिस तरह का व्यवसाय होता है उसी हिसाब से दुकान करते हैं। उम्मीद है कि इस मार्केट में ग्राहकों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

एक दुकान का आवंटन करीब छह लाख में होगा। दुकानों के आवंटी तीन किश्तों में भुगतान कर सकेंगे। मानचित्र स्वीकृति का प्रस्ताव विनियमित क्षेत्र को भेजा गया है। लाटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटन होगा। इस पहल से पालिका की आय बढ़ेगी।

-प्रवीन अग्रवाल नगर पालिकाध्यक्ष