राहुल से विस्मृत गांवों में स्मृति की दस्तक
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र क
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सुलतानपुर में स्थित उन गांवों में दस्तक दी, जहां चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कभी दौरा नहीं किया। यहां उन्होंने पिपरी गांव में निर्माणाधीन तटबंध का निरीक्षण किया और गोमती नदी पर एक और पुल बनाए जाने की घोषणा की। कहा चुनाव हारने के बाद भी अमेठी से मेरा घर जैसा रिश्ता कायम है और रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम से लगभग ढाई घंटे विलंब से पहुंची स्मृति ईरानी के स्वागत में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वे सबसे पहले तटबंध पर पहुंचीं तथा 1750 मीटर के निर्माणाधीन इस तटबंध के संदर्भ में अधिकारियों से वार्ता की। काम समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। 5 करोड़ 25 लाख की लागत से बनाए जा रहे इस तटबंध से गोमती नदी से होने वाली कटान को रोकने में मदद मिलेगी, तथा दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं के लोग लाभान्वित होंगे।
बल्दीराय संवादसूत्र के अनुसार, तटबंध का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी संगीता ¨सह से मंत्रणा की। हालांकि संगीता ¨सह का स्थानांतरण हो चुका है। स्मृति ईरानी से उनकी एकांत में हुई वार्ता को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी। चुनाव से पहले जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया है।