साइट बाधित होने से परेशान हुए पात्र
-????? ??????? ?? ??????????? ?? ??? ?? ????? ?????????? ????????? (?????????) ????? ????? ?????? ????? ??????? ????? ?? ???? ?? ???? ????? ?? ??? ???????? ?? ??? ?????? ????? ?? ??? ??? ???? ????? ??? ????? ???????? ?? ??????? ??????????? ?? ???? ????? ?? ??? ??? ????? ??????????? ???? ?? ??? ????? ?????? ???? ?? ??? ???? ????? ??? ??? ----- ???? ??????? ???????? ?????? ????? ?? ????? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ?? ??? ?? ????? ?????
सुलतानपुर : राज्य सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना को अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक मुख्यालय पर सुमंगला रजिस्ट्रेशन की साइट बाधित चल रही है। जिससे रजिस्ट्रेशन कराने आए लोग घंटों इंतजार करने के बाद बैरंग लौट गए।
बोली महिलाएं
इसहाकपुर निवासी सरिता ने बताया कि मुझे एक घंटा आए हुआ है अभी तक हमारे बच्चे का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। सुमन का कहना है कि सुबह दस बजे से आए हैं अभी तक हमारे बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। यही दर्द कई लोगों ने बयां किया। उन्होंने कहा कि घर का कामकाज छोड़कर वे यहां आईं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
बीस में से चार का हो पाया रजिस्ट्रेशन:
ब्लॉक मुख्यालय पर रजिस्ट्रेशन कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर विनय पांडे ने बताया कि साइट काफी धीमी गति से चल रही है। अभी तक बीस आवेदन आए हैं। जिनमें से चार का रजिस्ट्रेशन हो गया है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। साइट की गति जब सही होगी तो रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत नहीं आएगी। साइट में दिक्कत आने की सूचना मिली है। जिसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी जा चुकी है। जल्द ही वह ठीक हो जाएगी।
रामअवतार, एसडीएम जयसिंहपुर