जब्त किया गया अवैध पटाखा
सुलतानपुर : दीपावली पर्व निकट ऐसे में अवैध पटाखा कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार की रात इ
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 10:24 PM (IST)
सुलतानपुर : दीपावली पर्व निकट ऐसे में अवैध पटाखा कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार की रात इरुल गांव में छापा मारकर कर अवैध पटाखे का जखीरा पकड़ा। मौके पर से आरोपी फरार हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी सी इंदुमती के निर्देश पर पुलिस ने मो.गफ्फार के गांव स्थित गोदाम पर छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा मिला। पुलिस ने पटाखा जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया की मौका पाकर आरोपी फरार हो गया तलाश जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें