विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Singh: तिहाड़ जेल सुलतानपुर पहुंचे AAP सांसद संजय स‍िंह, इस मामले में MP-MLA कोर्ट में होंग पेश

Published: Wed, 07 Feb 2024 09:47 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) से राज्‍यसभा सांसद संजय स‍िंह दिल्ली तिहाड़ जेल से बुधवार को सुलतानपुर पहुंचे। संजय स‍िंह को ...और पढ़ें

संजय स‍िंह को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस कर्मी लेकर पहुंचे।
संजय स‍िंह को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस कर्मी लेकर पहुंचे।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्‍यसभा सांसद संजय स‍िंह दिल्ली तिहाड़ जेल से बुधवार को सुलतानपुर पहुंचे। संजय स‍िंह को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस कर्मी लेकर पहुंचे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आप कार्यकर्ताओं ने संजय स‍िंह का स्वागत क‍िया। इस दौरान संजय सिंह जिंदाबाद और ईडी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। नगर कोतवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संजय स‍िंह यहीं से 10 बजे एमपी/एमएलए कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने जाएंगे। उनकी सपा के आंदोलन से जुड़े मुकदमे में पेशी है।