आरएसएस ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
क्त्रस्स् ष्टद्धद्धड्डह्लह्मड्डश्चड्डह्लद्ब स्द्धद्ब1ड्डद्भद्ब क्त्रस्स् ष्टद्धद्धड्डह्लह्मड्डश्चड्डह्लद्ब स्द्धद्ब1ड्डद्भद्ब
सुलतानपुर : हिदू समाज के उत्थान के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का योगदान खास रहा। उन्हें पराजित करने को मुगल शासकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
शनिवार को कस्बे के श्रीराम दरबार मंदिर में आयोजित हिदू साम्राज्य दिनोत्सव में बोलते हुए पूर्व शिक्षक उदय प्रताप सिंह ने यह बातें कहीं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने संघ की स्थापना का भी जिक्र किया। उत्सवों के सामाजिक महत्व बताते हुए कहा कि शिवाजी का जन्म शिव नेरी दुर्ग में 16 फरवरी 1630 को हुआ था। शिवाजी ने तोरण दुर्ग जीतकर अधूरे किले का निर्माण पूरा कराया। सुमानमंगल, जावली, कोंडाणा आदि दुर्गों पर विजय हासिल की। 1659 में अफजल खां ने शिवाजी को पकड़ने की चाल चली पर उन्होंने साहस का प्रदर्शन करते हुए अफजल खां की हत्या कर दी थी। छत्रपति शिवा महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। संघ चालक शेर बहादुर सिंह, आनंद त्रिपाठी, राधेकृष्ण, अजय पांडेय, राम प्रभात सिंह, राजेश मिश्रा, चंदन चतुर्वेदी, राम अनुज, वृंदावन आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप