Move to Jagran APP

सुलतानपुर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाने की इच्छा

सुलतानपुर : बेसिक स्कूलों में संसाधनों का विकास कर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जो प्रय

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 09:28 PM (IST)
सुलतानपुर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाने की इच्छा
सुलतानपुर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाने की इच्छा

सुलतानपुर : बेसिक स्कूलों में संसाधनों का विकास कर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास जनपद में किए जा रहे हैं। वह प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनाने की इच्छा है। दो साल पहले संगठन व सरकार के स्तर पर विद्यालयों को गोद लेने की जिस अभियान की शुरुआत हुई थी, उसे हमने पूरे लेदई प्राथमिक पाठशाला से अमल में लाना शुरू किया। उसे गोद लेने के बाद सरकार में जो छवि विद्यालय की बनी उससे राज्यपाल भी प्रभावित हुईं। प्राथमिक शिक्षा जागृति अभियान के तहत अब जिले में बड़ी तादाद में लोग विद्यालयों को स्वेच्छा से गोद ले रहे हैं। यह कहना था भाजपा के काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र का। वह सोमवार को जिला पंचायत परिसर में सांसद संवाद केंद्र पर पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि उनके संयोजन में दलीय भावनाओं से उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के अग्रणी नेताओं ने परिषदीय स्कूलों को गोद लिया वह प्रशंसनीय है। सामाजिक संगठनों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोग भी अभियान को गति दे रहे हैं। इन्हीं सबसे प्रभावित होकर राज्यपाल आनंदी वेन पटेल 13 नवंबर को नगर में आ रही हैं। वह सबसे संवाद कर परिषदीय शिक्षकों को भी प्रोत्साहित करेंगी। प्रेसवार्ता में उनके साथ जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, महामंत्रीद्वय शशिकांत पांडेय व कृपाशंकर मिश्र, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीन अगवाल, पूर्व उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.