एक हजार पेट्रोल व दो हजार डीजल रखना होगा रिजर्व
-???? ?? ??? 75 ??????? ??? ???????? ?? ???? ??? ??????? ?????????? ????????? ????? ?????? ????? ?? ????????? ???? ?? ??? 75 ??????? ????? ?? ??????? ?? ??? ??????? ??? ???? ?? ??? ??????? ???? ??? ?? ???? ??????? ?? ??????? ????? ?? ??? ?? ?? ?? ???? ??? ??? ????? ?? ??? ??? ???????? ???? ?? ??????? ?? ?? ???? ???? ????????? ?? ?? ???? ???? ???? ???????? ??????? ??? ?? ?????? ??????? ??????? ?? ?????? ?? ???? ???? ?????? ???? ?? ?????? ??????? ?? ??????? ??? ???? ???????
सुलतानपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी 75 पेट्रोल पंपों के संचालकों को तेल आरक्षित किए जाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने आपूर्ति विभाग को अभी से ही इस दिशा में कदम उठाने को कहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक हजार लीटर पेट्रोल और दो हजार लीटर डीजल प्रत्येक पेट्रोल पंप पर रिजर्व रहेंगे। प्रशासन की अनुमति के बिना इनकी बिक्री नहीं हो सकेगी।
निर्देश के अनुपालन में जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने नौ निरीक्षक सहित 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को निगरानी टीम बनाई है। यह टीम प्रतिदिन पेट्रोल पंपों पर जाकर निरीक्षण करेगी और रिजर्व तेल का लेखाजोखा रखेगी। इसकी सूचना प्रशासन को भी देनी होगी। संजय कुमार ने कहा कि जो पेट्रोल पंप संचालक निर्देशों की अवहेलना करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी कार्यों के निष्पादन में सरकारी वाहनों को अतिरिक्त ईंधन की जरूरत पड़ रही है। तेल की उपलब्धता से निर्वाध रूप से पोलिग स्टेशनों के निरीक्षण सहित अन्य कार्य निस्तारित हो सकें इस बाबत यह निर्देश जारी किया गया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।