रेल कर्मियों ने मनाया विजय दिवस
शाखा अध्यक्ष ने कहा कि एकजुट होकर कर्मचारियों ने संघर्ष किया।
सुलतानपुर : लंबित बोनस के भुगतान का आदेश जारी होने पर गुरुवार को रेल कर्मियों ने विजय दिवस मनाया। कर्मचारी संघों ने इसे इसे आम रेल कर्मियों के संघर्ष की जीत बताया है।
नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन की स्थानीय शाखा पर बैठक कर संघ के शाखा मंत्री सुरेश द्विवेदी ने कहा आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा की अगुवाई में लड़ी गई इस लड़ाई में सरकार को उनकी मांगों के आगे झुकना पड़ा है। सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान दुर्गापूजा से पहले दिए जाने का आदेश निर्गत किया गया है। शाखा अध्यक्ष एसके प्रजापति ने कहा कि एकजुट होकर कर्मचारियों ने संघर्ष किया। कार्यक्रम में टीएन शुक्ला, आसिम सज्जाद, केपी यादव, केडी तिवारी, मो. इरशाद, वीके मिश्रा, हिमांशु चौबे, केदारनाथ, ओम प्रकाश सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।