राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। चार कारें और एक एंबुलेंस टकराईं।

आज राहुल गांधी की सुलतानपुर कोर्ट में पेशी।
HighLights
राहुल गांधी के काफिले के पीछे चार वाहन आपस में टकराए।
सुलतानपुर के हलियापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा।
राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई के लिए जा रहे थे।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। Rahul Gandhi Accident | Purvanchal Expressway | पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे हादसा हो गया।
सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि के मुकदमे में आज निर्णय होगा। कोर्ट में पेशी के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से राहुल गांधी सुलतानपुर पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मानहानि केस में आज होगी सुनवाई
एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने पक्ष और विपक्ष की दलीलों को सुनकर पत्रावली को निर्णय के लिएसुरक्षित कर लिया था। फैसले के समय कोर्ट में राहुल गांधी मौजूद रहेंगे।

जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राहुल गांधी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं, काग्रेंसी जगह-जगह उनकी स्वागत के लिए इक्ट्ठा हुए हैं।
-1792992096338.webp)
अमित शाह के खिलाफ दिया था विवादित बयान
यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से संबंधित है। आरोप है कि तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में राहुल गांधी ने एक विवादित बयान दिया था।
इसी बयान से आहत होकर स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। गवाहों व आरोपित के बयान के बाद प्रकरण कांग्रेस नेता की आवाज मिलान के बिंदु पर उच्च न्यायालय तक गया, लेकिन परिवादी की याचिका निरस्त हो गई।
