Move to Jagran APP

प्रदर्शन के दौरान चले पत्थर, हुई झड़पें

?????-??????? ???? ??? ??? ??????? ?????????? ?? ?? ??? ????? ?????????? ????????? ?????? ?????? ????? ?? ???? ??? ?? ??? ?? ??? ?????? ?? ???? ?? ????? ???? ???? ?????-??????? ?? ?? ??? ?????? ?? ???? ?? ??? ?? ??? ???? ?? ?? ?? ??? ?????? ???? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ??? ????? ????? ?? ?? ???? ??? ???? ?? ???? ?? ??? ??? ?? ?????? ???? ??? ???????? ?? ??? ?? ???? ???????? ?? ??????? ??? ?? ??? ????? ???? ?? ???? ??? ?? ???????? ?? ????? ????? ?? ????? ?? ????? ???? ???? ???? ?? ??? ??? ???? ???? ????? ?????? ?? ??? ???? ?? ? ??? ??????-?????? ?? ??? ?? ????????? ??????? ???? ????? ??? ????? ?? ????????? ?? ??? ????? ?????? ?? ?? ???? ?????? ??? ??????? ???? ??? ????? ?? ????? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 06:06 AM (IST)
प्रदर्शन के दौरान चले पत्थर, हुई झड़पें
प्रदर्शन के दौरान चले पत्थर, हुई झड़पें

सुलतानपुर: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे विरोध से जिला भी अछूता नहीं रहा। पुलिस-प्रशासन को उठ रहे विरोध के स्वर की भनक एक दिन पहले ही लग गई थी। लिहाजा शुक्रवार को सुबह होते ही शहर की दुकानों को बंद कराकर पुलिस की एक बड़ी फौज सड़क पर उतार दी गई। शहर से जुड़ने वाले सभी मार्गाें को बंद कर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। दोपहर नमाज के वक्त शहर की मस्जिदों के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। नमाज खत्म होते ही हाथ में तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए। उनके इरादों को भांपकर पुलिस-प्रसाशन उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश करने लगा। मगर हालात लगातार तनावपूर्ण होते गए। अपराह्न बाद कुछ जगहों पर आंशिक पत्थरबाजी व पुलिस प्रदर्शनकारियों में झड़पें भी हुई। प्रदर्शनकारियों पर कई जगह पुलिस ने लाठियां भी भांजी। हालात को सामान्य करने में भीषण सर्दी होने के बावजूद पुलिस व प्रशासन के पसीने छूट गए। खबर लिखे जाने तक शहरी क्षेत्र में तनाव के हालात बने हुए थे। पुलिस लगातार हालात को काबू करने की कोशिश कर रही थी। दोपहर 12 बजे से ही पुलिस टीम की तैनाती कर दी गई थी। सुरक्षाकर्मी नमाज खत्म होने का इंतजार रहे थे। थोड़ी ही देर में सैकड़ों, हजारों की संख्या में लोग हाथ में तिरंगा लेकर सड़क पर जमा होने लगे। भीड़ को उग्र होने के पहले ही उन्हें पुलिस ने घेर लिया और उनकी मांगों को सुनने समझाने के लिए डीएम सी इंदुमती भी पहुंच गई। इधर थोड़ा शांति का माहौल बनते ही करीब सवा दो बजे शाहगंज स्थित मस्जिद के पास भी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डीएम पैदल ही उस ओर रवाना हुई। वहां भी प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

loksabha election banner

उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी

पुलिस व प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बने प्रदर्शनकारी करीब ढाई बजे दरियापुर रोड स्थित जमाल गेट के पास हजारों की संख्या में इकट्ठा हो गए और आक्रोशित एवं उग्र हो उठे। वह सभी सरकार से इस कानून को वापस लिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी भी कर रहे थे। एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायन ने लोगों से शांति की अपील की, लेकिन उनमें से कुछ उपद्रवियों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसमें वे बाल-बाल बच गई। हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच घंटे भर झड़पों का दौर चलता रहा। बाद में जमाल गेट पर बेकाबू प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर कर दिया। इधर बाधमंडी चौराहे से दरियापुर तिराहे तक लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.