प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर जताया विरोध, सरकार पर निकाली भड़ास
सुलतानपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:01 AM (IST)
सुलतानपुर: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने दिनभर का उपवास रखा। पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अíपत करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके कृत्यों व सिद्धांतों पर चर्चा की। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राना की अध्यक्षता में लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की निदा की। लोगों ने सिर में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। राज्यपाल को मांगपत्र भेजा। राहुल त्रिपाठी, सब्रत सिंह सनी, मकसूद आलम, तेजबहादुर पाठक, लाल पद्माकर सिंह, कंचन सिंह आदि की मौजूदगी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें