प्रियंक बने भाजयुमो का नया चेहरा
संवादसूत्र, सुलतानपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिले के एक और नए चेहरे की इंट्री हो गई
संवादसूत्र, सुलतानपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिले के एक और नए चेहरे की इंट्री हो गई है। शहर के श्रीरामनगर निवासी प्रियंक पांडेय मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। उनके मनोनयन पर भाजपा खेमे में खुशी व्याप्त है।
लंबे समय से राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रियंक सक्रिय रहे है। मंगलवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने प्रदेश कार्यसमिति के 31 सदस्यों की सूची जारी की। जिसमें उन्हें स्थान दिया गया है। सोशल साइट फेसबुक व व्हाट्सएप पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी के सेक्टर संयोजक डॉ.सौरभ पांडेय, रोटरी क्लब के नीरव पांडेय, लायंस मिडटाउन के अध्यक्ष डा.डीएस मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, डा.अनिल मिश्रा आदि ने उनके मनोनयन पर बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के निर्णय को सराहा है।