Move to Jagran APP

यातायात नियंत्रण में नियोजित होंगे पीआरडी जवान

??????? ?? ??? ??? ??? ?????? ?????? ?? ??? ?????? ???? ???? ??????? ???????? ?? ?????? ?? 31 ??????? ?? ????? ??? ?? ??? ?????? ?? ???:?????? ?? ????? ?? ????? ??????? ?? ??? ??? ?????? ?? ??? ?? ???? ?????? ?????? ?? ????? ??? ??? ????? ??????? ?? ??? ?? ???? ?? ?? ?? ???? ?? ???? ??????? ???? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 09:42 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 09:42 PM (IST)
यातायात नियंत्रण में नियोजित होंगे पीआरडी जवान
यातायात नियंत्रण में नियोजित होंगे पीआरडी जवान

सुलतानपुर : बेरोजगारी का दंश झेल रहे पीआरडी जवानों के दिन बहुरने वाले हैं। यातायात नियंत्रण की ड्यूटी से 31 अक्टूबर को बेदखल किए गए तीस जवानों को पुन:ड्यूटी पर लगाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। मानदेय की कमी के चलते इन्हें ड्यूटी से हटाया गया था। पुलिस अधीक्षक की पहल पर डीएम की ओर से शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। उम्मीद बन रही है कि यथाशीघ्र इन जवानों को यातायात नियंत्रण में नियोजित कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

दूसरी तरफ विभागीय पहल से तीस होमगार्ड जवानों को रेलवे ने ड्यूटी दी है। जिले में तकरीबन 350 प्रांतीय रक्षा दल के जवान हैं, जो विभिन्न विभागों की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी के लिए जद्दोजहद करते हैं। चीनी मिल, बैंकों, शिक्षण संस्थाओं, थानों और महिला थाना सहित अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती के बाद भी मात्र 150 पीआरडी जवानों को ड्यूटी मिल पाती है। 250 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर ड्यूटी करने वाले इन जवानों को ड्यूटी पाने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है। बीते मंगलवार को चार दिन की चांदनी फिर अंधेरा पाख शीर्षक से जागरण में पीआरडी जवानों को यातायात व्यवस्था से हटाने की खबर प्रमुखता से छापी। इसके बाद प्रशासन की ओर से पीआरडी जवानों की इस पीड़ा को संज्ञान में लिया गया और शासन से मानदेय के लिए बजट मांगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा ने कहाकि मानदेय स्वीकृत होते ही ड्यूटी लगा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.