Move to Jagran APP

मशाल जुलूस निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता जख्मी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम मशाल जुलूस निकालने के लिए पार्टी कार्यालय पर एकत्र होने लगा। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी सदर सीपी पाठक सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी कोतवाल राम आशीष उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarPublished: Thu, 30 Mar 2023 08:55 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 08:55 PM (IST)
मशाल जुलूस निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता जख्मी
मशाल जुलूस निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता जख्मी

संवाद सूत्र, सुलतानपुर : राहुल गांधी की सदस्यता रद होने के मामले को लेकर मशाल जुलूस निकालने पर अड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई। उग्र कार्यकर्ताओं काे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। इसमें कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। वहीं, झड़प में दारोगा को भी चोटें आई हैं।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम मशाल जुलूस निकालने के लिए पार्टी कार्यालय पर एकत्र होने लगा। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सीपी पाठक, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल राम आशीष उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। इस पर वे उग्र हो गए। झड़प के दौरान मशाल लगने दारोगा शारदेंदु दुबे को चोटें आ गईं। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इसमें कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्र, दया शंकर दुबे, जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, चांदा के ब्लाक अध्यक्ष नितिन मिश्र व मोहसिन सलीम को चोटें आईं। इसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.