गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग
सुलतानपुर : अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से भूपतिपुर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण भागते
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 11:06 PM (IST)
सुलतानपुर : अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से भूपतिपुर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण भागते हुए घटनास्थल की ओर पहुंचे। व्यवसायी कृष्णा को लहूलुहान पड़ा देख लोग सन्न रह गए। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पहचान लिया और इसकी सूचना परिवारीजन को दी तो कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक कृष्णा अपने मिलनसार व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र में लोकप्रिय थे। इस तरह से उनकी हत्या पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस वारदात की वजह व हत्यारों को तलाशने में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें