सभा स्थल के पीछे खेतों में लगी आग
अमेठी कांग्रेस की सभा खत्म भी नहीं हुई थी। सभा स्थल के ठीक पीछे धू-धूकर खेतों की पराल
अमेठी : कांग्रेस की सभा खत्म भी नहीं हुई थी। सभा स्थल के ठीक पीछे धू-धूकर खेतों की पराली जलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें चारों ओर फै ल गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं ड्यूटी पर मुस्तैद अमला कांग्रेस अध्यक्ष का काफि ला रवाना करने में मशगूल रहा। काफि ला रवाना होते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने ठिकाने पर जा पहुंचे। किसी ने अनहोनी को लेकर फि क्रमंदी नहीं दिखाई। यहां तक कि दमकल के वाहन भी मौजूद नहीं रहे।
तिलोई के निकट आईटीआई मैदान में राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन खत्म होते ही सभा स्थल के पीछे लगी गेहूं की पराली व पुआल का ढेर अचानक जल उठा। खेतों में फ सलों के अवशेष जलाने की सख्त मनाही है। बावजूद इसके यह लापरवाही तब बरती गयी, जब पुलिस से लेकर सरकारी अमला यहां मौजूद रहा। सब कुछ अधिकारियों की नजरों के सामने हुआ। आग की लपटों ने बगल स्थित अस्पताल के गार्डेन तक को छू लिया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही खुलकर सामने आई। वीआइपी कार्यक्रम होने के बाद भी अग्निशमन दल का वाहन तक मौजूद नहीं था।
अस्पताल संचालक ने जताई नाराजगी
अस्पताल संचालक डॉ. मुन्ना ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय चूक करार दिया। वे बोले कि अगर समय रहते लोगों की मदद से आग पर काबू न मिलती तो जनहानि भी हो सकती थी।
उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने कहाकि जानकारी होते ही अग्निशमन दल को रवाना किया गया था, लेकिन टीम पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जाच करायी जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।