Move to Jagran APP

जेतनी बड़ी गांव सभा ओतनै कठिन पंचाइत

बात गंवई सरकार की हो और राजा रियासत की चर्चा न हो ऐसा मुमकिन नहीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:40 PM (IST)
जेतनी बड़ी गांव सभा ओतनै कठिन पंचाइत
जेतनी बड़ी गांव सभा ओतनै कठिन पंचाइत

सुलतानपुर : बात गंवई सरकार की हो और राजा रियासत की चर्चा न हो ऐसा मुमकिन नहीं। यही सोच जागरण टीम हसनपुर के राजा कोट जा पहुंची। ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा जिसमें बारह हजार से अधिक मतदाता हैं। यहां घसियारन का पुरवा, बनकटवा, तिवारीपुर, बेनी राम पुरवा, खजांची पुरवा, भंडारखना, बहादुर खां का हाता, लोनियन पुरवा,नई बस्ती, हरदासपुर , लोधेपुर, अतागंज पुरवे और कटरा, चकिया, शेखन व चिकवन मुहल्ला तथा सैयदाना बड़ी बस्तियों में शुमार हैं। इस गांव से पांच बीडीसी चुने जाते हैं। यहां का प्रधान पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है।

prime article banner

सियासत कें केंद्र में टिकी रियासत के मुहाने पर हर वक्त लोग राजनीति की चर्चा में मशगूल रहते हैं। यही सोचकर हम भी वहीं ठहर गए। बात चुनाव की चल ही रही थी लेकिन वोट किस पर पड़ेगा यह तय नहीं हो पा रहा था। हलीम बोले विकास की बात तो बस जुबानी है। प्रत्याशी अपनी जाति-बिरादरी को मनाने में लगे हैं। नइमुल हक बोले बड़ी गांव सभा की समस्या बहुतेरी व पंचायत कठिन हो चली है। फिर भी यह मुद्दा चुनाव में जोर नहीं पकड़ रहा है। जनता इसी से तंग है कि लोग अभी से वोट की सौदेबाजी करने लगे है। आमिर व शकील बोले इंशा अल्लाह जो ईमानदार होगा वोटर की कसौटी पर खरा उतरेगा उसी के सेहरे पर ताज बंधेगा। दावेदारी तो सब कर रहे हैं पर वादे पर खरा कौन उतरेगा यह पता नहीं चल रहा है।

उदय प्रकाश जायसवाल बोले शिक्षा स्वास्थ्य जलनिकासी व सफाई पर कोई चर्चा करने वाला नहीं है, आखिर किस विकास की बात छेड़ी जाए। शंभू प्रसाद तिवारी बोले अबहिन तो सब गोड़ धरत अहां,गले मिलत अहां वोटवा होईदा हेरे न मिलिहैं। जिततै नेता होई जइहैं। कल्लू बोले तब गाड़ी कै सीसा खाले न उतरे,जेतना जने मैदान मा अहैं सब अपने अपना कै भलाई करिहैं। गरीब जनता गरीबै रहे मजबूत मजा मारि लेइहैं। कुरबान बोले वोट की खातिर सब हथकंडा चल रहा है। पप्पू कहें अबहिन तौ शुरुआत बा निशान मिलै देव फिर चुनाव कै रंगत देखय लायक होई जाए। फिलहाल हार जीत केकै होए समय बताए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK