Move to Jagran APP

सिर्फ बसपा ने खोले पत्ते, सपा-भाजपा में असमंजस बरकरार

कुछ उलटफेर की अटकलें लगा रहे दोनों दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस एक सीट पर घोषित कर चुकी है प्रत्याशी

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 11:29 PM (IST)
सिर्फ बसपा ने खोले पत्ते, सपा-भाजपा में असमंजस बरकरार
सिर्फ बसपा ने खोले पत्ते, सपा-भाजपा में असमंजस बरकरार

सुलतानपुर: प्रत्याशियों की घोषणा के मामले में बसपा आगे निकल गई। कांग्रेस ने भी सुरक्षित सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा और सपा ने अबतक अपने पत्ते नहीं खोले। इस बीच कार्यकर्ताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। वहीं, टिकट के दावेदार अंतिम क्षणों में पूरा जोर लगाए हुए हैं। चर्चा यह भी है कि कुछ चर्चित चेहरे उलटफेर की जुगत में हैं, जल्द ही यह जगजाहिर हो जाएगा।

loksabha election banner

बसपा ने सुलतानपुर से डा. डीएस मिश्र, इसौली यशभद्र सिंह मोनू, लम्भुआ उदराज वर्मा पंकज, सदर ओपी सिंह व सुरक्षित सीट कादीपुर से बलजोर को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस ने कादीपुर सीट से निकलेश सरोज को प्रत्याशी बनाया है। सपा व भाजपा की तरफ से किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। सभी सीटों पर टिकट पाने के लिए एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बन गई है।

भाजपा में एक-एक सीट पर दस-दस दावेदार टिकट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। कमोबेश यही स्थिति सपा में भी है। दोनों पार्टियां प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर एक दूसरे का इंतजार कर रही हैं। मालूम हो कि जिले की पांच सीटों में से चार पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। अब देखना यह है कि इनकी दावेदारी पर इस बार भी मुहर लग पाती है या फिर किसी का पत्ता गोल होगा। वहीं, एकमात्र सीट पर वर्तमान में काबिज सपा कार्यकर्ता भी बेचैन हैं। वे भी बेसब्री से प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

अमोल प्रवक्ता, राजदेव बने कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर

सुलतानपुर: नवनियुक्त जिला प्रवक्ता अमोल वाजपेयी व जिला मीडिया कोआर्डिनेटर राज देव शुक्ल का शनिवार को जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव ने कहा योग्य व निष्ठावान नेताओं के चयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जिला महासचिव डीसी पांडे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश सचिव फिरोज अहमद, लाल पद्माकर सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, नकी जाफर, तेरस रामपाल, जनार्दन शुक्ल, मो. इरफान, इरफान गाजी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.