एक गांव ऐसा जहां नहीं बने एक भी शौचालय
??????? ??????, ?????? : ???????????? ?? ????? ????????? ???????? ?????? ?? ??????? ?? ??? ????? ??? ??? ??? ?? ???? ???? ?? ?????? ??? ???? ??????? ?? ??? ??? ?????? ?? ??????? ?? ?????? ? ????????? ??? ?? ??? ??? ?? ???? ?? ?? ???????? ?? ????? ??? ??? ???? ??? ???? ?? ?? ?? ?? ?????? ???? ???? ??? ??????? ????? ?? ??? ???? ?? ??? ????? ? ???? ???????? ?? ????? ?????-????? ?? ???? ????
सुलतानपुर : स्थानीय विकास खंड का पाल्हनपुर गांव अभी भी इज्जतघर बनने की राह ताक रहा है। योजना का लाभ पाने के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय के चक्कर लगाते लोग थक चुके हैं।
रामगंज रजबहा के दोनों तरफ पाल्हनपुर पंचायत है, जिसमें राजस्व गांव पूरेकृता ,गुपसांड व पाल्हनपुर है। पाल्हनपुर गांव में किटकिटगंज, झलिया, दलित बस्ती व पाल्हनपुर है। जिनमें 200 परिवार की 1700 आबादी निवास करती है। अभी तक इस गांव में शौचालय योजना की शुरुआत तक नहीं हो सकी है।
आपसी मतभेद आए आड़े :
पाल्हनपुर में पंचायत सचिव रहते हुए संध्या दूबे ने प्रधान से मतभेद के चलते अकेले हस्ताक्षर कर शौचालय निर्माण की फाइल को आगे भेज दिया। प्रधान का हस्ताक्षर के बिना एसआईएस न होने से योजना में पंजीकरण नहीं हो सका। एक महीने पहले संध्या दूबे का ट्रांसफर हो गया और हरिशंकर नए पंचायत सचिव बनाए गए। प्रधान साहबदीन और सचिव के हस्ताक्षर के बाद फाइल दोबारा भेजी गई है। फिलहाल अभी तक पैसा आवंटित नहीं हो सका है।
पाल्हनपुर गांव का पंजीकरण नहीं होने से शौचालय निर्माण में देरी हुई है। एनओबी के अंतर्गत पैसा आने पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
अजय श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत)