स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
संवादसूत्र, जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : बरौंसा बाजार आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार स्कार्पिय
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Mar 2018 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 10:05 PM (IST)
संवादसूत्र, जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : बरौंसा बाजार आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे जय¨सहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोमा निवासी राहुल (25) पुत्र बसंतु बरौंसा पेट्रोल टंकी से गाड़ी में तेल भरवाकर वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह लखनऊ-बलिया मार्ग पर बरौंसा बाजार के समीप पहुंचा। सुलतानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत काफी दूर घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी जय¨सहपुर इलाज के लिए ले जाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें